{"_id":"6ac7a8f619d5a263f201b844","slug":"25-year-old-woman-dies-of-fever-in-bulandshahar-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में बुखार से 25 वर्षीय महिला की मौत: अलीगढ़ से मेरठ किया गया था रेफर, गांव में 50 लोगों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में बुखार से 25 वर्षीय महिला की मौत: अलीगढ़ से मेरठ किया गया था रेफर, गांव में 50 लोगों की जांच
Thu, 08 Oct 2026 08:00 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Thu, 08 Oct 2026 08:00 PM IST
सार
खुर्जा के नगर गांव में बुखार से 25 वर्षीय रुखसाना की मेरठ मेडिकल में मौत हो गई। एक अक्तूबर को बुखार आने के बाद उसे अलीगढ़ और फिर मेरठ रेफर किया गया था।
विज्ञापन
मृतक रुखसाना (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुलंदशहर के अरनिया थाना क्षेत्र के नगर गांव में बुखार से 25 वर्षीय रुखसाना की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद गांव में मातम का माहौल है। परिजनों के अनुसार, रुखसाना को एक अक्तूबर को बुखार आया था।
नगर गांव निवासी सलीम ने बताया कि उनके बेटे कफिर की पत्नी रुखसाना (25) की तबीयत बुखार आने के बाद बिगड़ गई। परिजनों ने उसे पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार नहीं होने पर उसे अलीगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सलीम के अनुसार, तीन अक्तूबर को रुखसाना को अलीगढ़ से मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। मेरठ मेडिकल में बुधवार रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह रुखसाना का शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मामले की सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार को मुनी सीएचसी की ओर से गांव में जांच शिविर लगाया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. विकास राय ने बताया कि शिविर में करीब 50 लोगों की जांच की गई। लोगों को आवश्यक दवाएं और परामर्श भी दिया गया। मृतका के परिजनों की डेंगू, मलेरिया समेत अन्य जांच की गई।