{"_id":"65b92add89d77b7758076ee4","slug":"25-thousand-new-farmers-will-get-samman-nidhi-for-the-first-time-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-110797-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 25 हजार नए किसानों को पहली बार मिलेगी सम्मान निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 25 हजार नए किसानों को पहली बार मिलेगी सम्मान निधि
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के किसानों के लिए खुशखबरी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं तथा इस वर्ष की तीसरी किस्त का भुगतान जल्द होने की उम्मीद है। इस बार पहली बार 25 हजार से अधिक नए किसानों को सम्मान निधि का लाभ मिलेगा। अभी तक जिले में 3.91 लाख किसान योजना से जुड़े हुए थे, जो अब बढ़कर 4.16 लाख हो जाएंगे।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि किसानों के लिए मददगार साबित हो रही है। वर्ष में तीन किस्तों में केंद्र सरकार किसानों को 6 हजार रुपये की राशि उपलब्ध कराती है। इससे किसान अपने कृषि से जुड़े कई काम आसानी से कर लेते हैं। सीधे तौर पर मिल रही इस मदद से किसान को कई और भी राहत मिल जाती है। इस वित्तीय वर्ष की तीसरी और योजना के तहत 16वीं किस्त का भुगतान फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में होने की उम्मीद है। उप कृषि निदेशक डॉ. रघुराज सिंह ने बताया कि योजना में शामिल किसानों को इस साल की तीसरी किस्त दिलाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं, इस बार जिले में 25 हजार से अधिक नए किसान ऐसे हैं जो पहली बार योजना का लाभ उठाएंगे। बीते दिनों उनके आवेदनों में हुई त्रुटियों को दूर किया गया। वहीं, दूसरी ओर लैंड सीडिंग, ईकेवाईसी और एनपीसीआई न होने के चलते जो आवेदन लंबित पड़े हैं। कृषि विभाग लगातार ऐसे किसानों को जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दे रहा है। उन्होंने ऐसे किसानों को जल्द से जल्द सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने का आह्वान किया है ताकि वह भी योजना का लाभ उठा सकें।