फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   25 lakh fraud in the name of selling land, FIR against 8

Bulandshahar News: जमीन बेचने के नाम पर 25 लाख की धोखाधड़ी, 8 पर एफआईआर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला को झांसे में लेकर पट्टे की निरस्त हो चुकी जमीन का सौदा कर 25 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न होने पर, कोर्ट के कड़े रुख के बाद आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और साजिश की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

अनुराधा निवासी रामा एन्क्लेव ने बीते दिनों न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि आरोपी पक्ष ने सुनियोजित साजिश के तहत उन्हें तहसील खुर्जा के गांव क्यौली स्थित एक जमीन दिखाई थी।
विज्ञापन

आरोपियों ने अपनी पुश्तैनी और मालिकाना हक वाली जमीन बताकर महिला को झांसे में लिया। जमीन का सौदा 25 लाख रुपये में तय हुआ। इसके बाद पीड़िता ने अलग-अलग किस्तों में और बैंक चेक के माध्यम से पूरी रकम आरोपियों को अदा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता ने उक्त जमीन पर अपना नाम दर्ज कराने दाखिल-खारिज के लिए तहसील में आवेदन किया। जांच के दौरान तहसीलदार खुर्जा ने पाया कि जिस जमीन का बैनामा किया गया था, वह जमीन मुख्य आरोपी शिवकुमार को वर्ष 1998 में पट्टे पर मिली थी, जिसे उपजिलाधिकारी खुर्जा ने काफी समय पहले ही निरस्त कर दिया था।
सरकारी रिकॉर्ड में जमीन पट्टे की होने और पट्टा निरस्त होने के कारण पीड़िता का नाम दर्ज करने से इनकार कर दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि जब उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने समझौते का आश्वासन दिया और उनके घर आकर पंचायत की।
आरोपियों ने 25 लाख रुपये वापस करने का वादा किया, लेकिन बाद में अपनी बात से मुकर गए और धमकी देने लगे। थक-हारकर पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई, लेकिन सुनवाई न होने पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली।

न्यायालय के आदेश पर कोतवाली नगर पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवकुमार, रविन्द्र सिंह आर्य, सुशीला देवी, मीनू, कुमकुम शर्मा, दीपक शर्मा, संतवीर भाटी और आदेश शर्मा सभी निवासी गांव इनायतपुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed