फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   25 buses increased at depot in three years, only two routes

Bulandshahar News: तीन साल में डिपो पर बढ़ी 25 बस, रूट केवल दो

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
25 buses increased at depot in three years, only two routes
खुर्जा। रोडवेज डिपो में पिछले तीन साल में 25 नई बस बढ़ गई हैं, मगर रूट केवल दो ही बढ़ सके हैं। पिछले तीन साल में रोडवेज प्रबंधन की ओर से कोई नए रूट को लेकर न ही प्रस्ताव भेजा गया और न ही अभी तक कोई नया रूट चालू हो सका। वहीं हरिद्वार जाने वाली एक बस का संचालन भी बंद होे गया है।
विज्ञापन



जिला बुलंदशहर के खुर्जा डिपो से दिल्ली और मेरठ रूट की नियमित रूप से बस रवाना होती हैं। दिल्ली रूट की बस बुलंदशहर, सिकंदराबाद, दादरी, लालकुंआ (गाजियाबाद) और कौशांबी जाती है। वहीं मेरठ रूट की बस बुलंदशहर, गुलावठी, हापुड़, खरखौदा होते हुए मेरठ पहुंचती है। वर्ष 2021 में खुर्जा डिपो पर केवल 68 बसों का संचालन हो रहा था। उस दौरान बसों की कमी के कारण शाम पांच बजे के बाद बस रवाना नहीं होती थी।
विज्ञापन



इसके बाद वर्ष 2022 में यह संख्या बढ़कर 73 और अप्रैल 2023 को 82 पहुंच गई। वहीं बीते डेढ़ साल में 11 नई बस और बढ़ी हैं, जिससे कुल 93 बसें खुर्जा डिपो के अधिग्रत हैं। इसमें कुछ बस मरम्मत के चलते कार्यशाला में रहती हैं। वहीं कुछ बसों का संचालन कौशांबी डिपो से अन्य रूट पर लगा दिया जाता है। मगर इनका लाभ खुर्जा के लोगों को नहीं मिल सका। इसको लेकर कई बार किसान यूनियन और अन्य सामाजिक संगठनों ने डिपो पर ज्ञापन व प्रदर्शन भी किया। मगर कोई सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन



डिपो से वर्ष 2023 में खुर्जा से जहांगीरपुर, जेवर, नोएडा होते हुए मेरठ जाने वाली एक बस का संचालन हुआ, जो सुबह सात बजे रवाना होती है। वहीं इस वर्ष खुर्जा से शिकारपुर होते हुए डिबाई की ओर जाने वाली बस का संचालन शुरू हुआ। अन्य रूटों पर कोई प्रस्ताव भी तैयार नहीं हो सका है। ऐसे में लोगों को अन्य डिपों की बस का इंतजार करना पड़ता है।




---------------

इन रूटों पर रोडवेज बस की जरूरत --



1. खुर्जा जंक्शन, जहांगीरपुर और जेवर की ओर दोपहर के वक्त, जिससे स्कूल व एनआरईसी कॉलेज के छात्रों को लाभ मिल सके।

2. मंसूरपुर, दशहरा, अरनिया और मुनी गांव होते हुए अलीगढ़ के गभाना रूट पर बस, जिससे किसानों को लाभ मिल सके।

3. पहासू रोड से होते हुए पहासू व छतारी की ओर से अलीगढ़ रूट पर बस का संचालन, जहां से लोग ऑटो व डग्गामार का सहारा लेते हैं।
4. अलीगढ़, वृंदावन होते हुए मथुरा रूट पर संचालन, जहां के लिए रोजाना हजारों लोग जाते हैं।

5. मेरठ होते हुए मुजफ्फरनगर व शामली रूट पर संचालन
6. बुलंदशहर, गुलावठी, हापुड़ होते हुए मोदीनगर व मुरादनगर तक बस का संचालन
7. बुलंदशहर से मेरठ होते हुए बागपत व बड़ौत रूट पर बस का संचालन

------



बसों को उन रूट पर लगाया गया है, जो पहले से चल रहे हैं। इसमें नए रूट को लेकर स्थानीय प्रबंधन से वार्ता कर जानकारी ली जाएगी। जहां आवश्यकता होती वहां पर संचालन जल्द होगा। - केसरी नंदन चौधरी, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed