फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   23,650 poor people in the village will get the gift of house and toilet.

Bulandshahar News: गांव में23,650 गरीबों को मिलेगी घर व शौचालय की सौगात

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले की 946 ग्राम पंचायतों में 23,650 गरीबों को घर व शौचालय की सौगात मिलेगी। इसक लिए सभी गांवों में 25-25 पात्रों की सूची बनाई जाएगी। शासन के निर्देश पर डीपीआरओ ने सभी ग्राम प्रधानों को यह कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी डा. प्रीतम सिंह ने बताया कि शासन से आदेश प्राप्त हुआ है कि सभी ग्राम पंचायतों से ऐसे पात्र गरीबों की सूची तैयार करवाई जाए, जिनके पास घर और शौचालय नहीं हैं। ऐसे पात्रों को घर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और शौचालय की सौगात स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण से दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जो भी पात्रों की सूची बनेगी। उसमें पूरी पारदर्शिता रखी जाएगी। सूची को ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव तैयार करेंगे। जबकि उसका सत्यापन पूर्व ग्राम प्रधान, गांव के स्कूल के प्रधानाध्यापक और गांव में तैनात बीसी सखी द्वारा किया जाएगा। ऐसा होने पर इसमें किसी भी अपात्र को शामिल नहीं किया जा सकेगा। गांव में अनुमोदन के बाद यह सूची ग्राम प्रधानों व ग्राम सचिव की ओर से जिला मुख्यालय स्थित पंचायती राज अधिकारी कार्यालय में जमा करानी होगी। इसके बाद इसे शासन को भेजा जाएगा। उन्होंने बताया इस पहल से एक तो पात्र गरीबों को लाभ मिल सकेगा। साथ ही कोई भी बिना घर और शौचालय के नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed