फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   22 days before marriage, a woman eloped with her lover

Bulandshahar News: शादी से 22 दिन पहले नकदी-जेवरात लेकर प्रेमी संग गई युवती

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती घर से लाखों रुपये कीमत के जेवरात, दो लाख रुपये नकदी, डेबिट कार्ड लेकर अपने प्रेमी के साथ चली गई। युवती का इसी 20 नवंबर को निकाह होना था। पुलिस ने मामले में युवती के पिता की तहरीर पर मोहल्ला निवासी एक युवक व उसके परिवार के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि 29 अक्तूबर को उनकी बेटी घर से बाजार जाने की बात कह कर निककी थी। तब से उसका कहीं पता नहीं है। खोजबीन के बाद उन्हें जानकारी हुई कि मोहल्ला निवासी आरोपी युवक रियासुद्दीन उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। जब उन्होंने घर आकर देखा तो बेटी की शादी के लिए अलमारी में रखे दो लाख रुपये, सोने चांदी के आभूषण व पिता का डेबिट कार्ड भी गायब था। आरोप है कि उनकी पुत्री आरोपी की बातों में आकर नकदी, जेवरात व अन्य सामान लेकर घर से गई है। उन्होंने जब आरोपी के घर जाकर पूछताछ की तो आरोपी के परिजनों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए हत्या की धमकी दी। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही युवती को बरामद कर आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed