{"_id":"5b71d46c42c792361a5650cd","slug":"21534186604-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन से फुंका ट्रांसफारमर, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन से फुंका ट्रांसफारमर, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 दिन से फुंका ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
पहासू। क्षेत्र के गांव नगला फजलपुर में 15 दिन से ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। इससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी है। कई बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई न होने से गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार को विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। ट्रांसफार्मर शीघ्र न बदले जाने पर ग्रामीणों ने सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी।
क्षेत्र के गांव नगला फजलपुर के ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 15 दिनों से गांव का ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। इसके कारण गांव की आपूर्ति ठप है। भीषण गर्मी में बिना बिजली के लोगों का बुरा हाल है। बिजली न होने से लोगों के ट्यूबवेल भी नहीं चल रहे हैं। इससे खेतों में सिंचाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। टोल फ्री नंबर पर भी कई बार शिकायत दर्ज कराई गई। ग्रामीणों ने कहा कि शासन की तरफ से 24 घंटे के अंदर फुंका ट्रांसफार्मर बदलने के निर्देश हैं। इसके बाद भी अधिकारी लापरवाही कर रहे हैं। ग्रामीणोें ने जल्द ट्रांसफार्मर बदल कर आपूर्ति सुचारु करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में मनोज, पप्पू, विपन, श्यामपाल, पुष्पेंद्र, रिंकू, नरेश, वीरपाल, लाकेश आदि शामिल रहे।