{"_id":"59b419e94f1c1bef7f8b5678","slug":"21504975337-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से डिवाइडर पर चढ़ी कार,छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से डिवाइडर पर चढ़ी कार,छह घायल
Updated Sat, 09 Sep 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की टक्कर से डिवाइडर पर चढ़ी कार, छह घायल
खुर्जा (बुलंदशहर)। हाईवे पर ट्रक की टक्कर लगने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के छह सदस्य घायल हो गए। एटा निवासी कुशलेश कुमार शुक्रवार को अपने परिवार के छह सदस्यों के साथ कार में सवार होकर गाजियाबाद रिश्तेदारी में गए थे। शनिवार सुबह वह वापस लौट रहे थे। करीब सात बजे कोतवाली क्षेत्र के गांव झमका स्थित फ्लाईओवर के निकट पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ने के बाद पलट गई। हादसे में कार सवार कुशलेश उनकी पत्नी कुमकुम, पुत्र ज्ञानी, प्रिंस, अरविंद समेत छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। ब्यूरो