{"_id":"68cc3c4209ca35bf270bf807","slug":"207-fever-patients-reached-the-hospital-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-140724-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बुखार के 207 मरीज पहुंचे अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बुखार के 207 मरीज पहुंचे अस्पताल
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय के दवा काउंटर के बाहर लाइन में खड़े मरीज। संवाद
बुलंदशहर। मौसम में उतार-चढाव के कारण वायरल बुखार तेजी से फैल रहा है। सरकारी एवं निजी चिकित्सालयों की ओपीडी में प्रतिदिन बुखार के मरीजों की लाइन लग रही है। चिकित्सक मरीजों को एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को जिला चिकित्सालय की ओपीडी में 1671 मरीजों ने पंजीकरण करा परामर्श लिया। इसमें करीब 207 मरीज वायरल बुखार के रहे।
बारिश के बाद मौसम में हुए उलटफेर से खांसी, जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई। वर्तमान में स्थिति यह है कि अधिकांश घरों में लोग वायरल बुखार से पीड़ित चल रहे हैं। अस्पतालों में मरीज बड़ी संख्या में उपचार कराने के लिए आ रहे हैं। मरीजों को तेज बुखार, गले में खराश, सिरदर्द, बदन दर्द और कमजोरी की शिकायत कर रहे हैं। कई मरीजों को गंभीर हालत के चलते भर्ती करना पड़ रहा है। डेंगू के साथ मौजूदा समय में वायरल का भी प्रकोप बढ़ता जा रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव को चिकित्सक बीमारियों का कारण बता रहे हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने पर लोग संक्रमण की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों में यह समस्या अधिक देखने को मिल रही है। ऐसे में सरकारी के साथ निजी अस्पतालों में ओपीडी दोगुनी से अधिक भीड़ बढ़ रही है। जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन 1500 से अधिक मरीज इलाज को पहुंच रहे हैं। इनमें से ज्यादातर मरीज वायरल संक्रमण से पीड़ित होते हैं।
जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. परवेंद्र सिंह ने बताया कि यदि एक घर में किसी एक सदस्य को बुखार या खांसी-जुकाम हो जाए तो संक्रमण पूरे परिवार तक पहुंच जाता है। यही कारण है कि इस समय कई परिवार एक साथ बीमार पड़ रहे हैं। वायरल बुखार में मरीज को तेज बुखार, सिर दर्द, बदन दर्द, खांसी और जुकाम जैसे लक्षण नजर आते हैं। कई मामलों में गले में खराश और थकान भी देखने को मिल रही है।