फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   सिकंदराबाद ब्लॉक प्रमुखी पर भाजपा का कब्जा,एक वोट से जीते मनीष भाटी

सिकंदराबाद ब्लॉक प्रमुखी पर भाजपा का कब्जा,एक वोट से जीते मनीष भाटी

Sun, 16 Sep 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद ब्लॉक प्रमुखी पर भाजपा का कब्जा,एक वोट से जीते मनीष भाटी
सिकंदराबाद ब्लॉक प्रमुख पर भाजपा का कब्जा, एक वोट से जीते मनीष भाटी
विज्ञापन

सिकंदराबाद। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए शनिवार को हुए उप चुनाव में कांटे की टक्कर में भाजपा ने सीट पर कब्जा जमा लिया। भाजपा प्रत्याशी मनीष भाटी एक वोट से विजय हुए जबकि 69 वोट लेकर रविता भाटी दूसरे स्थान पर रही। 143 वोटों में से तीन निरस्त हुए।

सिकंदराबाद ब्लॉक प्रमुख उपचुनाव में भाजपा से मनीष भाटी, जबकि रविता भाटी और पूर्व ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र भाटी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में थे। शनिवार सुबह 11 बजे मतदान शुरू हुआ। मतदान शुरू होते ही बड़ी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पहुंच गए। एक घंटे में दोपहर 12 बजे तक 100 से ही क्षेत्रीय पंचायत सदस्य मतदान करने के लिए लाइन में लगे हुए थे। दोपहर डेढ़ बजे तक सभी 143 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर तीन बजे तीनों प्रत्याशियों की मौजूदगी में मतगणना शुरू की गई। सहायक निर्वाचन अधिकारी डा. धनश्याम वर्मा ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख उप चुनाव के लिए शत प्रतिशत मतदान हुआ। सभी 143 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उसमें से 70 मत लेकर मनीष भाटी विजयी रहे जबकि 69 मतों के साथ रविता भाटी दूसरे नंबर पर रही। एक मत पूर्व ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र भाटी को मिला। जबकि तीन मत निरस्त हुए। मतदान, मतगणना के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। एसडीएम डा.वेद प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में सीओ, इंस्पेक्टर पुलिस फोर्स तैनात रहे। प्रत्याशियों के कार्यालय पर भी पुलिस का सख्त पहरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed