{"_id":"5a78a1f04f1c1b410b8b73ca","slug":"201517855216-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी डालकर बंद कराए अवैध ईंट-भट्टे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी डालकर बंद कराए अवैध ईंट-भट्टे
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी डालकर बंद कराए अवैध ईंट-भट्ठे
छतारी। कस्बे में बिना अनुमति के अवैध रूप से चल रहे ईंट-भट्ठों को पुलिस और प्रशासन की टीम ने सोमवार को पानी डलवा कर बंद करा दिया। यह कार्रवाई एसडीएम के निर्देश पर की गई। बताया जा रहा है कि विभागीय अधिकारियों से साठगांठ कर ईट-भट्ठे चलाए जा रहे थे। इस कार्रवाई से ईंट-भट्ठा संचालकों में हड़कंप मचा है।
सोमवार को एसडीएम अविनाशचंद्र मौर्य के आदेश पर खनन, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर चौढेरा और मूड़ा करीमपुर गांव में अवैध रूप से चल रहे ईट-भट्ठों पर छापेमारी की। इस दौरान बिना एनओसी और अनुमति के कई ईंट-भट्ठे चलते पाए गए। टीम ने कार्रवाई करते हुए चल रहे ईंट-भट्ठों पर पानी डलवा दिया। एसडीएम ने बताया कि पूर्व में अवैध रूप से चल रहे सभी भट्ठा स्वामियों को बंद करने का नोटिस दिया गया था। नोटिस के बाद भी ईंट-भट्ठों की चिमनियों से धुआं निकलता देखा गया। इसके चलते अभियान चलाकर यह कार्रवाई की गई। जिला खनन अधिकारी डॉ. एदल सिंह, नायब तहसीलदार वेदप्रकाश पांडे, एसएसआई विजेंद्र शर्मा, लेखपाल सिंह, रूप सिंह, गुलाब सिंह आदि मौजूद रहे।