{"_id":"596284884f1c1be6538b4698","slug":"201499628680-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में नहाने गए दो बच्चे डूबे, एक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में नहाने गए दो बच्चे डूबे, एक का शव मिला
Updated Mon, 10 Jul 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहर में नहाने गए दो बच्चे डूबे, एक का शव मिला
क्षेत्र के गांव भोगपुर के पास मांट नहर में नहाने गए दो बच्चे शनिवार को डूब गए। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने पानी बंद कराने के बाद गोताखोरों के जरिए बच्चों की तलाश शुरू करवाई।
रात में करीब 20 घंटे तक चले प्रयास के बाद एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है। दूसरे की तलाश अभी जारी है। शनिवार दोपहर बाद गांव भोगपुर निवासी मुमताज का नौ वर्षीय बेटा इरफान और हनीफ का 7 वर्षीय बेटा अनस घर से नलकूप पर नहाने
की बात कहकर निकले थे। दोनों गांव के निकट निकल रही मांट नहर में नहाने चले गए। वहां नहाने के दौरान दोनों डूबने लगे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को डूबते हुए देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया।
कुछ लोगों ने पानी में जाकर तलाश भी किया लेकिन बच्चों का पता नहीं चला। इस घटना से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर एसडीएम सुभाष यादव भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सिंचाई विभाग को निर्देश देते हुए पानी बंद कराया और गोताखोरों को भेजकर बच्चों की तलाश शुरू कराई।
रात भर करीब 20 घंटे तक चले तलाश के बाद रविवार दोपहर मढोला पुल के पास इरफान का शव बरामद कर लिया गया। अभी तक अनश का पता नहीं चल पाया। दोनों बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।