फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   200 women to receive free chicks for poultry farming.

Bulandshahar News: 200 महिलाओं को मिलेंगे निशुल्क चूजे, करेंगी मुर्गी पालन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 09:39 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले की ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पशुपालन विभाग ने बड़ी पहल की है। स्वयं सहायता समूह की 200 चयनित महिलाओं को निशुल्क चूजे वितरित किए जाएंगे। महिलाएं मुर्गी पालन कर अपनी आय बढ़ा सकेंगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन के उपायुक्त स्वत: रोजगार सूबेदार सिंह ने बताया कि उन्हें चूजे पालने के लिए 450 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। यह राशि उनके बैंक खातों में पहुंचेगी। इससे महिलाओं को घर बैठे रोजगार मिलेगा। बताया कि योजना का मकसद ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
विज्ञापन

मुर्गी पालन कम लागत में अच्छा मुनाफा देने वाला व्यवसाय है। चूजों के साथ-साथ महिलाओं को प्रशिक्षण व टीकाकरण की सुविधा भी दी जाएगी। महिलाएं अंडा व मांस उत्पादन कर अच्छी आमदनी कर सकेंगी। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति सुधरेगी और महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि जिले में 14 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूह संचालित हैं। इनसे बड़ी संख्या में महिलाएं जुड़ी हैं। यह महिला सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से स्वरोजगार चलाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed