फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   200 patients reach hospital every day due to blood pressure

Bulandshahar News: ब्लड प्रेशर के प्रतिदिन अस्पताल पहुंच रहे 200 रोगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
200 patients reach hospital every day due to blood pressure
जिला अस्पताल में ब्लड प्रेशर की जांच करवाता युवक। संवाद
बुलंदशहर। जिला अस्पताल में इन दिनों ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रतिदिन ओपीडी एवं इमरजेंसी में करीब 200 लोग ब्लड प्रेशर की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। चिकित्सक ऐसे मरीजों को ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने के साथ तनाव कम करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

गर्मी में धूप एवं मौसम के चलते अधिकांश लोगों का ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। ऐसे मरीज सरकारी चिकित्सालयों से लेकर निजी अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. रवि प्रकाश ने बताया कि गर्मी में तनाव के चलते ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। इसके कम करने के लिए पानी अधिक मात्रा में पीने के साथ शांत जगह रहना चाहिए।
विज्ञापन

साथ ही ब्लड प्रेशर की दवा का नियमित सेवन करना चाहिए। नियमित आहार एवं संतुलित भोजन से भी इसे नियंत्रण में रखा जा सकता है। ओपीडी में प्रतिदिन 200 के करीब मरीज ब्लड प्रेशर की समस्या लेकर आ रहे हैं। सभी की जांच कर परामर्श एवं दवा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
Iओपीडी में अन्य बीमारियों के साथ ब्लड प्रेशर के मरीज भी प्रतिदिन उपचार कराने के लिए आत रहते है। फिजिशियन के साथ अन्य चिकित्सक जांच करवाने के बाद परामर्श दे रहे है। - डॉ. प्रदीप राणा, प्रभारी सीएमएस जिला अस्पतालI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed