फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   20 thousand families of the city remained in darkness

Bulandshahar News: 14 घंटे अंधेरे में रहे नगर के 20 हजार परिवार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
20 thousand families of the city remained in darkness
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर के करीब 20 हजार परिवार शुक्रवार रात बिजली गुल होने से कारण अंधेरे में रहे। करीब 14 घंटे तक बिजली गुल रही। बिजली गुल होने से लोगों को गर्मी और उमस में परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह पेयजल के लिए भी लोगों को परेशान होना पड़ा। लोगों का कहना है कि बिजली गुल की शिकायत करने के लिए फोन किया तो अफसरों ने फोन रिसीव नहीं किया। बिजली गुल का कारण लाइन में फाल्ट होना और ट्रांसफार्मर फुंकना बताया गया।
नगर के रोडवेज बस अड्डे के पास शिव साई मंदिर के ऊपर से जा रही जर्जर बिजली लाइन में शुक्रवार रात करीब 11 बजे फाल्ट हो गया। इसके चलते कैलाशपुरी, आनंद विहार, दाल मंडी, शिवपुरी, ईदगाह रोड, रोडवेज बस अड्डा कालोनी आदि क्षेत्र के घरों की बिजली गुल हो गई। गर्मी और उमस के कारण लोग बेहाल नजर आए। करीब दो घंटे बाद लाइन को सही कर आपूर्ति चालू की तो दोबारा फाल्ट होने से ट्रांसफार्मर फुंक गया। ऐसे में घरों में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे गए और लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। बिजली गुल की समस्या शनिवार दोपहर करीब 12 बजे के बाद दूर हुई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों का कहना है कि दोपहर बाद लो वोल्टेज की समस्या शुरू हो गई, जो तीन बजे तक बनी रही।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि बिजली गुल होने की जानकारी नहीं है। क्षेत्र में 11 बिजलीघर है। किसी में कुछ कमी हो जाती है तो एसडीओ की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात तक नहीं उठाया फोन
आनंद विहार निवासी राजाराम और राजेश ने बताया कि बिजली गुल होने पर बिजली घर, एसडीओ और एक्सईन को फोन मिलाया। इनमें अधिकांश पर घंटी बजती रही लेकिन, देर रात तक किसी ने कॉल रिसीव नहीं की। कॉल रिसीव नहीं होने पर मायूस होकर रात गुजारनी पड़ी।

पेयजल की हुई समस्या

बिजली गुल होने पर शनिवार सुबह लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ा। लोगों को पीने के पानी के लिए इंतजार करना पड़ा। कुछ लोगों ने किराये पर जनरेटर लाकर समस्या को दूर किया तो अधिकांश घरों की महिलाएं नलों से पानी लेने पहुंची। महिला राजवती और विनीता ने बताया कि बिजली गुल रहने के कारण टंकी में पानी नहीं है। सरकारी टंकी में भी पानी नहीं आया है। साफ-सफाई व अन्य कार्य के लिए नल से पानी लेकर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed