फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   20 more council schools joined PM Shri Yojana

Bulandshahar News: पीएम श्री योजना में 20 और परिषदीय स्कूल हुए शामिल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
20 more council schools joined PM Shri Yojana
बुलंदशहर। पीएम-श्री योजना के तहत परिषदीय विद्यालयों की सूरत बदली जाएगी। इसके लिए जिले के 20 और विद्यालयों का चयन किया गया है। करीब दो करोड़ की लागत से प्रत्येक चयनित विद्यालयों में सुविधाओं का विस्तार कर उनका कायाकल्प किया जाएगा। इससे पहले 18 स्कूलों का चयन योजना में शामिल हुआ था। अब योजना में शामिल स्कूलों की संख्या 38 हो चुकी है।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के लिए सरकार की ओर से तमाम जतन किए जा रहे हैं। इसके साथ ही परिषदीय विद्यालयों की तस्वीर बदलने की कवायद भी की जा रही है। परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की दशा और दिशा सुधारने के लिए केंद्र सरकार की ओर से पीएम-श्री योजना की शुरूआत की गई है। इसके तहत मूलभूत सुविधाओं के विकास और एकेडमिक सपोर्ट पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि योजना में शामिल करने के लिए कुछ महीने पहले विद्यालयों की सूची मांगी गई थी। केंद्र सरकार ने इस योजना के चयन के लिए मानक निर्धारित किए थे। इसमें अधिकतम मानक पूरा करने पर इन 20 विद्यालयों का चयन किया गया है। इनकी सूरत संवारने के लिए प्रति विद्यालय करीब दो करोड़ का बजट प्रस्तावित है।
विज्ञापन

-
इन विद्यालयों का किया गया चयन
पीए श्री योजना में प्राथमिक विद्यालय सैदगढ़ी, प्राथमिक विद्यालय मंगरूरपुर, जूनियर हाईस्कूल सलेमपुर, प्राथमिक विद्यालय मुनी-1, जूनियर हाईस्कूल दस्तूरा, जूनियर हाईस्कूल मंगलपुर, जूनियर हाईस्कूल हाजीपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय आढ़ा, प्राथमिक विद्यालय बीबीनगर, जूनियर हाईस्कूल सैदपुर, प्राथमिक विद्यालय बालका-1, जूनियर हाईस्कूल टिटौटा, जूनियर हाईस्कूल डायट परिसर, जूनियर हाईस्कूल रिवाड़ा, प्राथमिक विद्यालय पहासू-1, जूनियर हाईस्कूल खुशालाबाद, प्राथमिक विद्यालय दौलतपुर खुर्द, उच्च प्राथमिक विद्यालय त्योरी, जूनियर हाईस्कूल आसफाबाद चांदपुर और प्राथमिक विद्यालय जौलीगढ़ को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
18 पीएम श्री स्कूलों में काम कराने के लिए मिले 1.30 करोड़ रुपये
पीएम श्री योजना में शामिल 18 स्कूलों को दूसरी किस्त के रूप में 1.30 करोड़ रुपये की राशि मिली है। इस राशि से इन स्कूलों में विकास कार्य कराए जाएंगे। बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि इससे पहले पहली किस्त में इन स्कूलों में काम शुरू कराने के लिए 65 लाख रुपये की राशि मिली थी। अब तक इन स्कूलों के लिए 1.95 करोड़ की राशि प्राप्त हो गई है। संभावना है कि जल्द ही और राशि मिलेगी, जिससे इन स्कूलों में सुविधाएं बढ़ेगी और इनका लाभ छात्र-छात्राओं को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed