फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   195 students passed the national income and ability based examination

Bulandshahar News: 195 छात्र-छात्राओं ने पास की राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
195 students passed the national income and ability based examination
बुलंदशहर। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा का परिणाम जारी हो गया। 195 छात्र-छात्राओं ने यह परीक्षा पास कर ली है। अब इन सभी चयनित विद्यार्थियों को अगले चार वर्ष तक प्रतिमाह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी। उच्च प्राथमिक विद्यालय टिटौटा की छात्र महक सैनी ने इस परीक्षा में जनपद में पहली रैंक प्राप्त की है ।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों के 3,622 बच्चों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था। 28 सितंबर 2024 तक आवेदन स्वीकार किए गए थे। 10 नवंबर 2024 को विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा हुई थी। जिले में उपलब्ध 199 सीटों के सापेक्ष 195 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा पास कर अपना चयन मेरिट सूची में दर्ज करा लिया है। चार सीटें अनुसूचित जाति की आवेदन के अभाव में रिक्त रह गईं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परीक्षा में पीएमश्री विद्यालय टिटौटा से नौ, उच्च प्राथमिक विद्यालय काजमपुर देवली और उच्च प्राथमिक विद्यालय अढौली से पांच, उच्च प्राथमिक विद्यालय सैदपुर से चार बच्चों का चयन हुआ है। जबकि, उच्च प्राथमिक विद्यालय लोहरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय सिद्धनगला, उच्च प्राथमिक विद्यालय धमेड़ा कीरत, उच्च प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय यूनिसपुर और उच्च प्राथमिक विद्यालय जालखेड़ा बुलंदशहर से तीन व उच्च प्राथमिक विद्यालय हरछना एवं भटोना से दो-दो बच्चों का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम जिले के शिक्षकों, छात्रों एवं अभिभावकों की मेहनत का परिणाम है। यह सफलता छात्रों को और अधिक परिश्रम करने के लिए प्रेरित करेगी और शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed