फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   पॉश मशीन का नेट होगा मजबूत, लगेंगे टॉवर

पॉश मशीन का नेट होगा मजबूत, लगेंगे टॉवर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
पॉश मशीन का नेट होगा मजबूत, लगेंगे टॉवर
पॉश मशीन का नेट होगा मजबूत, लगेंगे टावर
विज्ञापन


बुलंदशहर। सरकारी राशन की दुकानों पर राशन वितरण के लिए लगी पॉश मशीन का नेट जल्द ही मजबूत होगा। इसके लिए टावर लगेंगे तो साथ ही दुकानदारों को दो-दो सिम उपलब्ध करवाए जाएंगे। यह जानकारी खाद्य सुरक्षा आयोग उप्र के अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने बृहस्पतिवार को पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने जिले में राशन वितरण के साथ स्कूलों में एमडीएम और आंगनबाड़ी केंद्रों में बनाए जाने वाले भोजन की व्यवस्था का जायजा भी लिया।

खाद्य सुरक्षा आयोग उप्र के अध्यक्ष नंद किशोर यादव के साथ आयोग के सदस्य मोहम्मद इस्लाइल भी मौजूद रहे। पत्रकार वार्ता से पहले उन्होंने बुलंदशहर और हापुड़ जिले के संबंधित विभाग के साथ बेसिक शिक्षा विभाग और सीडीपीओ कार्यालय सहित अन्य अफसरों के साथ बैठक की। इससे पहले उन्होंने गांव अकबरपुर पहुंचकर एक परिषदीय स्कूल में बन रहे एमडीएम के भोजन की गुणवत्ता परखी। एक राशन की दुकान का निरीक्षण किया और एक आंगनबाड़ी केंद्र में बनाए जा रहे भोजन की भी गुणवत्ता देखी। नंद किशोर यादव ने बताया कि जिले में राशन वितरण, एमडीएम के भोजन और आंगनबाड़ी केंद्र में बनाए जा रहे भोजन की गुणवत्ता अच्छी मिली। जब उन्हें बताया गया कि जिले में राशन वितरण के लिए दुकानों पर लगी पॉश मशीन नहीं चलने से उपभोक्ताओं को परेशानी होती है तो उन्होंने बताया कि यह समस्या जल्द ही दूर होने वाली है। पॉश मशीन ग्रामीण क्षेत्र में भी लगाई जानी है। ऐसे में दुकानदारों को दो-दो सिम दिए जाएंगे। नेट की समस्या को दूर करने के लिए मोबाइल कंपनियों को टॉवर लगाने के लिए भी पत्र लिखा गया है। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि शासन की मंशा अनुसार ही राशन का पूरा वितरण किया जाए। योजना में शामिल अपात्रों को बाहर कर पात्रों को शामिल किया जाए। राशन की सार्वजनिक वितरण प्रणाली को ध्यान में रखते हुए प्रयास किया जाए कि कोई भी पात्र व्यक्ति बिना राशन के न रहे। इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी केबी सिंह और जिला विपणन खाद्य अधिकारी अविनाश चंद समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed