{"_id":"5c02da6abdec22418644ed91","slug":"191543690858-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो स्थान पर नगर में लगाई विज्ञान प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो स्थान पर नगर में लगाई विज्ञान प्रदर्शनी
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
दो स्थान पर नगर में लगाई विज्ञान प्रदर्शनी
खुर्जा। नगर के ब्रह्मानंद महिला महाविद्यालय और महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनियों का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
खुर्जा के महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा दो से लेकर 12 तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसके लिए स्कूल प्रबंधन ने तीन वर्ग बनाए। इसमें कक्षा दस से पांच तक के बच्चे प्रथम वर्ग, कक्षा छह से आठ के विद्यार्थी द्वितीय और आठ से 12 तक के छात्र तृतीय वर्ग में रहे। विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक कपिल अग्रवाल, अध्यक्ष राकेश कुमार, कोषाध्यक्ष राकेश बंसल, प्रधानाचार्य नरेंद्र मित्तल आदि ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर किया। प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा आकर्षक मॉडल बनाए गए। मौके पर डा. विवेकानंद, डा. दुष्यंत, योगेश कुमार, डीएस सिद्धू आदि रहे। दूसरी तरफ नगर के ब्रह्मानंद महिला महाविद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन डा. पीके त्यागी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। प्रदर्शनी में छात्राओं ने रूम हीटर, पाल्यूशन, वाटर अलार्म, लेजर लाइट, रो वाटर, ड्रोन सोलर, हाइड्रोलिक ब्रिज आदि मॉडल तैयार किए। मौके पर चारु गुप्ता, कंचन शर्मा, धर्मेंद्र, नितिन सिंघल, दिव्या रावत, रिचा, नेहा शर्मा, निष्ठा लवानिया, रूबीना, निधि आदि रहे।