{"_id":"5bb7af53867a55353d6aa4bb","slug":"191538764627-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज में डूबा किसान आत्महत्या करने पर मजबूर : भानू प्रताप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज में डूबा किसान आत्महत्या करने पर मजबूर : भानू प्रताप
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्ज में डूबा किसान आत्महत्या करने पर मजबूर : भानू प्रताप
खुर्जा। पहासू रोड स्थित फार्म हाउस पर शुक्रवार को भाकियू (भानू ) सदस्यों ने महापंचायत की। इस दौरान सदस्यों ने नगर में रोड शो भी निकाला। साथ ही शहीद स्तंभ, बाल्मीकि चौक और अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
पंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि कर्ज में डूबा किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। यूपी-दिल्ली बार्डर पर किसानों के साथ बर्बरता पूर्ण व्यवहार किया गया। रबड़ की गोलियां चलाई गईं, पानी का बौछार किया गया। ऐसी सरकार किसानों की हितैषी कभी नहीं हो सकती। कर्ज माफी के नाम पर किसानों के साथ मजाक किया जा रहा है। सरकार किसानों का कर्ज माफ कर मुफ्त बिजली दे। उन्होंने कहा कि अगर सरकार किसानों की जो भी मांगे हैं पूरी नहीं करती तो जल्द ही किसान दिल्ली की तरफ कूच करने की तैयारी में हैं। प्रदेश राष्ट्रीय महासचिव खुर्शीद आलम, राजेंद्र नागर, जिलाध्यक्ष राजकुमार, सुरेश चौधरी, राजकुमार राघव, प्रमोद शर्मा, संजय भारद्वाज, विष्णु देवराज, अभिषेक ठाकुर आदि मौजूद रहे।