{"_id":"5b3fa3eb4f1c1b86468b4ee7","slug":"191530897387-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितयों में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितयों में महिला की मौत
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
खुर्जा। कोतवाली क्षेत्र के गांव उस्मापुर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले में मृतका की बहन ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। गांव उस्मापुर निवासी महिला अंजू (27) की बृहस्पतिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि आठ वर्ष पूर्व अंजू की शादी हुई थी। उसी घर में मृतका की बहन अनोष की भी शादी हुई थी। उधर शुक्रवार दोपहर कोतवाली पहुंची मृतका की बहन ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने उसकी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा। उसके आधार पर घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।