{"_id":"5a43deb04f1c1b0e788b53bc","slug":"191514397360-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनजीटी के आदेशों को ताक पर भरे जा रहे सड़क के गढ्डे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनजीटी के आदेशों को ताक पर भरे जा रहे सड़क के गढ्डे
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार
सिकंदराबाद।
हाईवे के गड्ढों को भरने के लिए एनजीटी के आदेशों पर ताक पर रखकर नगर के बीचोबीच खुले में तारकोल बनाने के लिए आग जलाई जा रही है।
दिल्ली, एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते एनजीटी ने प्रदूषण फैलाने वाली दर्जनों फैक्ट्रियों को बंद करा दिया था। वहीं खुले में किसी भी प्रकार की वस्तु को जलाने पर रोक लगा दी थी। आजकल पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा नगर से गुजरने वाले हाईवे-91 के गड्ढों को भरने का काम किया जा रहा है। कर्मचारियों द्वारा नगर के बीचोबीच तारकोल को गर्म करने के लिए खुले में लकड़ियों से आग जलाई जा रही है। धुएं के कारण आसपास रहने वाले लोगों और राहगीरों को परेशानी हो रही है।
वर्जन
गड्ढा मुक्ति के लिए तारकोल गर्म किया जा रहा है। यदि एनजीटी का कोई प्रतिबंधित है, तो जानकारी हासिल कर नियमानुसार ही काम कराया जाएगा।
- गगन सिंह, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी