{"_id":"663517d75e3c6642f00c8002","slug":"19-thousand-rupees-seized-from-farmer-after-sniffing-intoxicant-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-103553-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: नशे का पदार्थ सुंघाकर किसान से 19 हजार रुपये झपटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: नशे का पदार्थ सुंघाकर किसान से 19 हजार रुपये झपटे
विज्ञापन
छतारी। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम को किसान को नशे पदार्थ सुंघाकर एक बाइक सवार युवक 19 हजार रुपये झपट कर भाग गया। मामले में पीड़ित ने घटना के बाद पुलिस को सूचना दी। एक दिन बाद भी पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया।
थाना छतारी के बृजगढ़ी गांव निवासी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह अनाज मंडी में गेंहू बेचने गए थे। वहां से गेहूं बेचकर घर लौट रहे थे। उनके पास एक थैला था, जिसमें 19,107 रुपये नकदी थी। पीड़ित ने अनाज मंडी से ई-रिक्शा लिया और वहां से गांव के लिए चल दिया। तभी रास्ते में एक बाइक सवार अज्ञात युवक ने ओवरटेक कर ई-रिक्शा रुकवा लिया।
युवक का कहना था कि तुमने गेंहू का हिसाब गलत किया है। वहां से ज्यादा रुपये लेकर आ गए हो। काफी देर तक बहस करता रहा। इसके बाद पीड़ित किसान से कहा कि वापस मंडी चलो वहां हिसाब करना। ऐसे में अज्ञात युवक ने अपनी बाइक पर पीड़ित किसान को बैठा लिया। मंडी से कुछ दूर पहले छतारी दोराहे के पास पोखर के पास लेकर जाने लगा। पीड़ित ने दूसरा रास्ता देख शक जताया और बाइक रोकने के लिए कहा। आरोपी युवक ने बाइक रोक ली और कहा कि यहीं पर हिसाब कर लो।
विज्ञापन
आरोप है कि तभी बाइक सवार युवक ने अपना रुमाल पीड़ित के चेहरे पर घुमाया। कुछ देर के लिए पीड़ित को दिखना और सुनाई देना बंद हो गया। तभी आरोपी बाइक सवार किसान के हाथ से थैला झपट कर भाग गया। पीड़ित कुछ समझ पाता तो इससे पहले आरोपी गायब हो चुका था। पीड़ित ने राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थाने पहुंच कर तहरीर दी। पीड़ित का कहना है कि शुक्रवार को भी कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया और न ही कोई कार्रवाई हो सकी है।
मामले की जानकारी नहीं है। इस संबंध में थाना प्रभारी से वार्ता की जाएगी। तहरीर मिली है तो मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। - रामकरन, सीओ डिबाई।