{"_id":"5f28463d8ebc3eb9cc5031c9","slug":"19-new-corona-positive-in-bulandshahar-bulandshahr-news-gbd2031152129","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ माह के मासूम समेत 19 मिले कोरोना संक्रमित, 21 डिस्चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ माह के मासूम समेत 19 मिले कोरोना संक्रमित, 21 डिस्चार्ज
विज्ञापन
बुलंदशहर में 19 मिले नए कोरोना संक्रमित
बुलंदशहर। अनलॉक-थ्री में भी दिन-प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को सीओ स्याना के भाई और आठ माह का मासूम समेत 19 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। साथ ही 21 लोगों को कोविड-19 अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। जनपद में अब कुल केस 1423 हो गए हैं, जिसमें 35 की मौत और 1143 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। साथ ही 245 लोगाें का विभिन्न कोविड अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
अनलॉक-थ्री में भी जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना चेन बनती जा रही है। सोमवार को स्याना क्षेत्राधिकारी के भाई में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, जो हाल ही में जौनपुर से आए थे। साथ ही पट्टी हजारी क्षेत्र के चार लोग भी संक्रमित निकले। बुलंदशहर नगर के गिरधारी नगर के दो, इंद्रलोक कॉलोनी के दो और कृष्णानगर कॉलोनी निवासी एक महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। गुलावठी नगर के रामनगर निवासी पूर्व में संक्रमित आई महिला सब इंस्पेक्टर का पति और आठ माह के बेटे व एक कॉलेज के प्रधानाचार्य में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। खुर्जा नगर के चित्रकुट में मेडिकल स्टोर पर कार्यरत एक कर्मी और अहीरपाड़ा निवासी एक युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। सिकंदराबाद की शिवानगर कॉलोनी निवासी दो युवकों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। शिकारपुर क्षेत्र के गांव सालागांव निवासी एक युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार युवक हाल ही में हरिद्वार से आया था। इसके अलावा जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव मनिया टीकरी निवासी एक युवक भी संक्रमित निकला। 19 संक्रमित में 11 लोग पूर्व में संक्रमित आए लोगों के संपर्क में आने पर पॉजिटिव आए। वहीं, दूसरी और वीआईआईटी से 14 और जेपी चिट्टा से सात लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिसमें 12 लोग नगर क्षेत्र के निवासी हैं।