फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   खड़े ट्रक में घुसी बस, दो की मौत, 30 घायल

खड़े ट्रक में घुसी बस, दो की मौत, 30 घायल

Tue, 25 Sep 2018 12:20 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खड़े ट्रक में घुसी बस, दो की मौत, 30 घायल
खड़े ट्रक में घुसी बस, दो की मौत, 30 घायल
विज्ञापन

खुर्जा। एनएच-91 पर मामन गांव स्थित फ्लाईओवर के पास सोमवार तड़के खड़े ट्रक में बस घुसने से दोनों वाहन चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि करीब 30 सवारियां घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मृतकों की शिनाख्त के बाद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे का कारण रोडवेज बस चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।
सिकंदराबाद डिपो की बस सोमवार तड़के लखनऊ से सवारियां लेकर दिल्ली जा रही थी। तभी एनएच-91 स्थित मामन फ्लाईओवर के पास पहुंचने पर अचानक चालक को झपकी आ गई और रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पीछे से खड़े ट्रक जा घुसी। हादसे में रोडवेज बस चालक गोखना गाजियाबाद निवासी सुशील (50) पुत्र सुरजीत सिंह तथा ट्रक चालक मुजफ्फरनगर के मीरापुर निवासी शाहनूर (43) की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, हादसे के बाद बस में बैठी सवारियों में चीखपुकार मच गई। घटना को देख राहगीर मौके की तरफ दौड़ पड़े और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में कुछ घायलों को नगर स्थित कैलाश अस्पताल और कुछ को बुलंदशहर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ खुर्जा गोपाल सिंह ने बताया कि हादसे का कारण बस चालक को झपकी आना सामने आ रहा है। जांच की जा रही है। उपचार के लिए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


ये लोग हुए घायल
उन्नाव निवासी अनुराग सिंह पुत्र इकबाल सिंह, जिनदासपुर उन्नाव निवासी सतीश पुत्र रमेश, सखन पुत्र रामकिशोर, शमसेर पुत्र चोटीलाल, राघवेंद्र पुत्र छोटेलाल, बाबू पुत्र रामनारायण, वर्मानगर निवासी वरुन पुत्र विजेंद्र पाल, फतेपुर उन्नाव निवासी रामबहादुर पुत्र बाबूलाल, आलम निवासी जावेद पुत्र जुल्फिकार आलम, रानीखेड़ा हसनगंज उन्नाव निवासी कृपाली पुत्र पंडित, पप्पू पुत्र कल्लू, एटा निवासी दिव्या गुप्ता पुत्री हरिओम, निजामपुर आसवन उन्नाव निवासी नेहा पुत्री सुरेश, नीलम पत्नी सुरेश, रवि पुत्र सुरेश, अंबेडकर नगर दिल्ली निवासी विनोद पुत्र शत्रुघभन, आसवन उन्नाव रामविलास पुत्र रोहान, मीरापुर मुजफ्फर नगर निवासी मोहसिन पुत्र यासीन, हारपुखा बांगरमऊ उन्नाव निवासी रूपलाल पुत्र रामदयाल, अताहा सफीपुर उन्नाव निवासी संजय पुत्र कल्लू, जिनदासपुर हसनगंज उन्नाव निवासी भगवती पुत्र रामदयाल, बांगरमऊ सफीपुर उन्नाव निवासी साकिर हुसैन पुत्र जाहिद हुसैन, असदर पुत्र सबीहाद, आसवन उन्नाव निवासी जमीर पुत्र तैय्यब अली, रूमामई छर्रा अलीगढ़ निवासी राकेश पुत्र महीपाल, लटोहा बनथरा लखनऊ निवासी दिनेश पुत्र बाबूलाल, हैदराबाद असवन उन्नाव निवासी चांदनी पुत्री योगेश, योगेश पुत्र सूरज सिंह, असवन उन्नाव निवासी ताहिर अली पुत्र सराफत अली समेत करीब 30 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना वाली खबर जोड़

जिलाधिकारी ने जाना घायलों का हाल
- नेशनल हाईवे 91 स्थित मामन फ्लाई ओवर के निकट रोडवेज और ट्रक में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल भी मच गया। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अनुज झा भी जिला अस्पताल पहुंचे और सभी घायलों का एक-एक कर हाल जाना। इस दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रशासन को घायलों के उपचार के लिए दिशा-निर्देश भी दिए।

हादसे के बाद हाईवे पर किया प्रदर्शन
- नेशनल हाईवे 91 पर मामन फ्लाई ओवर के निकट हुए हादसे के बाद मौके से गुजर रहे अन्य रोडवेज बस चालक और परिचालक भी बसों को सड़क किनारे रोक कर खड़े हो गए। एनएच 91 पर हादसे का कारण बने बड़े गड्ढों को देख कर चालक-परिचालकों ने हाईवे पर ही प्रदर्शन किया और हाईवे को गड्ढामुक्त कराने की मांग की।


रोडवेज ने दी मृतक चालक के परिजनों को दी आर्थिक सहायता
- हाईवे पर हुआ हादसा काफी विभत्स था। बता दें कि हादसे में दुर्घटनाग्रस्त हुई बस सिकंदराबाद डिपो की थी। बस को चालक सुशील निवासी गाजियाबाद चला रहा था। जो कि संविदा पर कार्यरत था। एआरएम सिकंदराबाद ममता सिंह ने बताया कि मृतक चालक के परिजनों को फौरी तौर पर फिलहाल पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। मुआवजे के लिए शासन को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed