फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   18 new power stations will be built in the district at a cost of 30 crores

Bulandshahar News: 30 करोड़ की लागत से जिले में बनेंगे 18 नए बिजलीघर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
18 new power stations will be built in the district at a cost of 30 crores
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर। लोगों को बिजली संकट से निजात दिलाने के लिए जिले में 18 नए बिजलीघर बनाए जाएंगे। इनमें से 14 बिजलीघरों के लिए जमीन भी चिन्हित कर ली गई है, जबकि शेष बिजलीघरों के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि अभी बिजलीघर का निर्माण होने में करीब एक साल का समय लगेगा।

लोगों को बिजली संकट और बार-बार होने वाली कटौती से निजात दिलाने के लिए जिले में रीवैंप योजना के तहत 18 नए बिजलीघर बनाने की तैयारी है। शासन के निर्देश पर इसके लिए बिजली निगम अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में बिजलीघरों के लिए जमीन चिन्हित करते हुए प्रस्ताव तैयार कर लिए हैं। अधिकारियों का दावा है कि अगले एक वर्ष में इन बिजलीघरों का निर्माण पूरा करते हुए लोगों को बिजली संकट से निजात दिलाई जाएगी। 14 बिजलीघरों के लिए जमीन भी चिन्हित करते हुए अधिकारियों ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजे हैं। सबसे अधिक अनूपशहर क्षेत्र में पांच बिजलीघरों का निर्माण किया जाएगा। बुलंदशहर और खुर्जा के टेना गोसपुर व गवां में बनने वाले बिजलीघर के लिए जमीन तलाशने में अफसर जुटे हैं।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के एसई गिरीश नारायण मिश्रा ने कहा कि लोगों को बिजली संकट से निजात दिलाने के लिए रीवैंप योजना के तहत कार्य होना है। कुल 18 नए बिजलीघर बनाए जाने हैं। 14 के लिए जमीन भी चिन्हित कर ली गई है। इसके प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजे हैं। जल्द स्वीकृति मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




यहां बनेंगे नए बिजलीघर

खुर्जा - गवां, टैना गोसपुर, खुर्जा में नंबर-4

बुलंदशहर - स्याना रोड, मेरठ रोड

शिकारपुर - पहासू, हसनगढ़

स्याना - घनसूरपुर, पोटा कबूलपुर

सिकंदराबाद - मुकुंदगढ़ी, खुशहालपुर

डिबाई - कसेर कलां, जरगवां
अनूपशहर - मलकपुर, जहांगीराबाद टाउन-2, जाड़ौल-2, पूठा, टोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article