{"_id":"682f59592c6156ed4904cebd","slug":"18-cremation-grounds-will-be-built-in-the-district-rs-438-crore-will-be-spent-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-134357-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जिले में बनेंगे 18 अंत्येष्टि स्थल, खर्च होंगे 4.38 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जिले में बनेंगे 18 अंत्येष्टि स्थल, खर्च होंगे 4.38 करोड़ रुपये
विज्ञापन
बुलंदशहर। अंत्येष्टि स्थल विकास योजना के तहत जिले में 18 अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण किया जाएगा। एक अंत्येष्टि के निर्माण पर 24.36 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस तरह से सभी अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण पर 4,38,48,000 रुपये खर्च होंगे।
जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ. प्रीतम सिंह ने बताया कि निदेशक पंचायती राज उत्तर प्रदेश की ओर से जिले को अंत्येष्टि स्थल आवंटित किए गए हैं। इनका निर्माण कराने के लिए राशि भी जारी कर दी गई है। अब जल्द ही स्वीकृत किए गए 18 अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराने के लिए ग्राम पंचायतों का चयन किया जाएगा। ग्राम पंचायतों का चयन जल्द कर लिया जाएगा। इन गांवों में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण होने के बाद संबंधित ग्राम पंचायत इसका निर्माण टेंडर प्रक्रिया से कराएगी।
उन्होंने बताया कि अंत्येष्टि स्थल पर शवदाह गृह, शांति स्थल, शेड बनाने के साथ, इंटरलाकिंग, सीमेंटेड कुर्सी, स्नान के लिए नल और शौचालय का भी निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा अन्य जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।