{"_id":"5a9aeca24f1c1baa1b8ba521","slug":"171520102562-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासद पति, पूर्व सभासद में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासद पति, पूर्व सभासद में मारपीट
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभासद पति व पूर्व सभासद में मारपीट
सिकंदराबाद। नगर के वार्ड नं. 11 में पूर्व सभासद व मौजूदा सभासद पति में किसी बात को लेकर लठ चल गए। इसमें कई सभासद और सभासद पति समेत अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। जहां दोनो की गंभीर चोटों को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
शुक्रवार को होली नगर में शांति पूर्ण ढंग से मनाई गई लेकिन देर रात्रि में नगर के मध्य स्थित वार्ड नंबर 11 वैद्यवाड़ा के पूर्व सभासद संदीप व मौजूदा सभासद के पति हिमांशु अग्रवाल में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसमें दोनो ओर से भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए और जमकर लाठी डंडे चले। इसमें दोनो पक्षों के संदीप व हिमांशु समेत कई लोग घायल हो गए। पूर्व सभासद संदीप व सभासद पति हिमांशु की गंभीर चोटों के कारण हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी गिरीश कुमार कोटिया ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नही मिली है। घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।