{"_id":"5a9827ec4f1c1bd04b8b8709","slug":"171519921132-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मिक स्थल के परिसर में गंदगी फेंकने से रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मिक स्थल के परिसर में गंदगी फेंकने से रोष
Updated Thu, 01 Mar 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मिक स्थल के परिसर में गंदगी फेंकने से रोष
खुर्जा। सिटी स्टेशन रोड स्थित धार्मिक स्थल के परिसर में गंदगी फेंकने से समाज के लोगों में रोष फैल गया। बृहस्पतिवार सुबह जब लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस संबंध में पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है।
बुधवार रात किसी समय नगर के सिटी स्टेशन रोड स्थित धार्मिक स्थल के परिसर में शरारती तत्वों ने गंदगी फेंक दी। बृहस्पतिवार सुबह जब लोग वहां पहुंचे तो गंदगी देख भड़क गए। खबर फैलने पर धीरे-धीरे काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की लेकिन शरारती तत्वों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि अब तक मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो