फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   1.70 quintals of fake ghee recovered from wholesale grocery store, warehouse sealed

Bulandshahar News: थोक किराना स्टोर से 1.70 क्विंटल नकली घी बरामद, गोदाम सील

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
1.70 quintals of fake ghee recovered from wholesale grocery store, warehouse sealed
सिकंदराबाद के ककोड़ रोड स्थित शिव किराना स्टोर पर जांच करती टीम
सिकंदराबाद। नामचीन कंपनी के पैकेट में नकली घी भरकर बेचा जा रहा था। मार्केटिंग इंटेलीजेंस ऑफिसर व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की। मौके से 1.70 क्विंटल नकली घी बरामद किया गया है। जबकि दुकान संचालक के एक गोदाम को सील कर दिया गया है। अधिकारियों ने बरामद घी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को शिकायत मिली थी कि ककोड़ रोड स्थित शिव किराना स्टोर के नाम से संचालित दुकान पर नामचीन कंपनी की पैकिंग में नकली घी बेचा जा रहा है। शनिवार को मार्केटिंग इंटेलीजेंस ऑफिसर जितेंद्र सिंह, सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनीत कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ दुकान पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान पाया कि शिव किराना स्टोर के नाम से थोक की दुकान का संचालन किया जा रहा है। दुकान के नीचे व ऊपर गोदाम बनाए हुए हैं। दुकान के अंदर जांच करने पर 15 किलोग्राम के सात टीन और एक-एक किलोग्राम के 65 डिब्बे देशी घी के बरामद हुए। बरामद टीन और डिब्बे पर नामचीन कंपनी का नाम अंकित था, जबकि अंदर नकली घी भरा हुआ था। जांच पड़ताल के दौरान सामने आया कि दुकान संचालक ने खुर्जा रोड पर एक मकान किऱाए पर लेकर गोदाम बनाया हुआ है। जिस पर टीम मौके पर पहुंची तो दुकान संचालक ने अधिकारियों को गोदाम की चाबी देने में आनाकानी शुरू कर दी। काफी देर तक जब दुकान संचालक ने चाबी नहीं दी तो अधिकारियों ने उक्त गोदाम पर सील लगा दी। अधिकारियों का मानना है कि गोदाम में बड़े पैमाने पर नकली देशी व अन्य खाद्य पदार्थ रखे हुए हैं।
विज्ञापन


कबाड़ी से खरीदे टीन, नकली घी कर दिया पैक
बताया जा रहा है कि दुकान संचालक द्वारा कबाड़ी से टीन खरीदकर उनमें नकली घी पैक कर बाजार में बेचा जा रहा था। इसी प्रकार छोटे डिब्बे भी खरीदकर बाजार में बेचे जा रहे थे। जानकारी मिली है कि कई बार व्यापारी नामचीन कंपनी का घी खरीदकर उसे अलग निकालते हुए फिर नकली घी भरकर बाजार में बेच रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ककोड़ रोड स्थित शिव किराना स्टोर पर 1.70 क्विंटल नकली घी बरामद किया गया है। मामले में जांच की जा रही है। दुकान संचालक द्वारा अपने गोदाम की चाबी नहीं दी गई है। जिसके चलते गोदाम को सील कर दिया है। रविवार को दिन में गोदाम की चाबी मंगाकर जांच कराई जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। --- विनीत कुमार, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed