{"_id":"67a3a23401c800248609482c","slug":"1654-lakh-children-teenagers-and-youth-will-consume-albendazole-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-129167-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 16.54 लाख बच्चे, किशोर व युवा खाएंगे एल्बेंडाजोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 16.54 लाख बच्चे, किशोर व युवा खाएंगे एल्बेंडाजोल
विज्ञापन
बुलंदशहर। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 10 फरवरी को एक से 19 साल तक के बच्चे, किशोरों और युवाओं को पेट के कीड़े मारने वाली एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने 16.54 लाख बच्चों को चिन्हित किया हैं। इस दिन वंचित रहने वाले बच्चों को 14 फरवरी को दवा दी जाएगी।
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत प्रत्येक वर्ष एक से 19 साल तक के बच्चों को दो बार पेट के कीड़े मारने की दवा खिलाई जाती है। एक से दो साल के बच्चों को पीसकर गोली दी जाएगी और तीन से 19 साल तक के बच्चों को गोली दी जाएगी।
कार्यवाहक सीएमओ डॉ. मंजू अग्रवाल ने बताया कि दवा खाली पेट नहीं खिलाई जाएगी। इसके अलावा यदि कोई बच्चा बीमार है तो उसे भी यह दवा नहीं दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम और प्रशिक्षित शिक्षक व आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता खुद दवा अपने सामने खिलाएंगी। संवाद