फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ट्रेन से कटकर मां दो बेटियों की मौत

ट्रेन से कटकर मां दो बेटियों की मौत

Tue, 29 May 2018 11:24 PM IST
Updated Tue, 29 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर मां दो बेटियों की मौत
ट्रेन से कटकर मां व दो बेटियों की मौत
विज्ञापन

- ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा
फोटो समाचार
चोला। रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मां व उसकी दो बेटियों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने शवों की शिनाख्त की। जिसके बाद जीआरपी ने परिजनों को सूचना दी।

चौकी क्षेत्र के गांव बड़ौदा निवासी कलवा शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी मधु शर्मा की शादी गुलावठी क्षेत्र के गांव हरचना में पंकज शर्मा पुत्र चंद्रपाल शर्मा के साथ की थी। पंकज गुलावठी में स्पेयर पार्ट की दुकान पर काम करता हैं। मधु और पंकज के चार बच्चे हैं। बड़े दो बेटे, छोटी दो बेटियां। मधु शर्मा अपनी बेटी दिव्या छह वर्ष, गौरा चार वर्ष के साथ मायके आई हुई थी। बताया गया कि सोमवार को वह किसी कार्य से दोनों बेटियों के साथ दनकौर गई थी। दनकौर रेलवे स्टेशन पर शाम करीब आठ बजे ट्रैक पार करते समय मां और दोनों बेटियां ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। जीआरपी ने शवों को शिनाख्त के लिए स्टेशन पर रखवाया। नोएडा नौकरी के लिए जाने वाले वाले गांव के युवकों ने मृतक मां बेटी की शिनाख्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed