फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Camps will be held today at booths across the district for the addition of names to the electoral roll.

Bulandshahar News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आज जिलेभर के बूथों पर लगेंगे कैंप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने के लिए शनिवार, 24 अक्तूबर को जिलेभर के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। कैंप सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चलेंगे। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने बूथों पर मौजूद रहकर पात्र मतदाताओं के आवेदन प्राप्त करेंगे और उन्हें मतदाता सूची से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन


जिले में मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान के तहत ऐसे पात्र लोगों के नाम सूची में शामिल करने पर जोर दिया जा रहा है, जिनके नाम अभी तक दर्ज नहीं हो सके हैं। इसके साथ ही मतदाता सूची में दर्ज नामों से संबंधित आवश्यक कार्रवाई भी नियमानुसार की जाएगी। प्रशासन की ओर से मतदाताओं से अपील की गई है कि वे अपने संबंधित बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें।
विज्ञापन

एडीएम वित्त अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि बीएलओ को निर्देश दिए हैं कि अभियान के दौरान सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन गंभीरता से करें। पात्र मतदाताओं को नाम जुड़वाने की प्रक्रिया की जानकारी दी जाए और आवेदन प्राप्त करने में अनावश्यक परेशानी न होने दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाम जुड़वाने के लिए भरना होगा फॉर्म-6
जिन पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं, वे कैंप में पहुंचकर फॉर्म-6 भर सकते हैं। वहीं, मतदाता सूची से किसी नाम को हटवाने के लिए नियमानुसार फॉर्म-7 भरना होगा। बीएलओ मतदाताओं को आवेदन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी देंगे, ताकि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल होने से छूट न जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed