फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Sanitation workers staged a sit-in at Rajebabu Park before reaching the Collectorate.

Bulandshahar News: राजेबाबू पार्क में धरना देकर कलक्ट्रेट पहुंचे सफाई कर्मचारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers staged a sit-in at Rajebabu Park before reaching the Collectorate.
राजेबाबू पार्क कें सफाई कर्मचारियों के धरने को संबो​धित करते यूनियर के पदा​धिकारी। स्रोत: आयोजक
बुलंदशहर। जनपद की स्थानीय निकायों के सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को 22 सूत्री मांगों को लेकर राजेबाबू पार्क में धरना दिया। इसके बाद कर्मचारी कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। सफाई कर्मचारी यूनियन ने चेतावनी दी कि एक माह में मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

यूनियन के अध्यक्ष जितेंद्र मोहन ने कहा कि सफाई कर्मचारियों पर काम का अत्यधिक बोझ है लेकिन इसके अनुपात में नई भर्ती नहीं की जा रही है। कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं। कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन, बोनस, ग्रेच्युटी और ईपीएफ का लाभ दिलाने के साथ बकाया भुगतान भी कराया जाए। उन्होंने एक अप्रैल 2026 से एरियर सहित न्यूनतम वेतन देने और मासिक वेतन 42 हजार रुपये करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों को स्थायी करने, सेवाकाल में मृत्यु होने पर आश्रितों को नौकरी और कम से कम 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने, ग्रामीण सार्वजनिक शौचालयों पर कार्यरत कर्मचारियों को सफाई कर्मचारी का दर्जा देने तथा साप्ताहिक अवकाश सुनिश्चित करने की मांग की गई। इसके अलावा सुरक्षा उपकरण, मौसम के अनुसार वर्दी, पेंशन संबंधी लाभ और कार्यस्थलों पर पेयजल व बैठने की व्यवस्था कराने की मांग भी रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन ने जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पालिका प्रशासन और कर्मचारी प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक बुलाकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। इस दौरान संरक्षक सुरेंद्र सिंह, महासचिव पंकज कुमार प्रशांत बाल्मीकि, सोनी, मनोज बाल्मीकि, मोहिनी, कपिल बाल्मीकि, विजय जैनवाल और कांता सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed