{"_id":"5ac26e944f1c1bb4618b507e","slug":"161522691732-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने नहीं खुलने दिया ठेका, जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने नहीं खुलने दिया ठेका, जमकर हंगामा
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेके पर फिर पहुंचीं महिलाएं, भागे ठेकेदार और कर्मी
- शराब उतारने की सूचना पर किया हंगामा
- आबादी के बीच ठेका खुलने पर आंदोलन की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
छतारी।
क्षेत्र के गांव हुसैनपुरा में महिलाओं ने सोमवार को भी शराब का ठेका नहीं खुलने दिया। ठेके पर शराब उतारने की सूचना पर महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। महिलाओं का गुस्सा देख ठेके पर मौजूद ठेकेदार और कर्मचारी भाग गए। पूरे दिन महिलाएं ठेके के आसपास घूमती रहीं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आबादी के बीच ठेका खुला तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगी।
गौरतलब हो कि रविवार सुबह गांव हुसैनपुरा माजरा अल्लीपुर में नए सत्र का ठेका खुला था। इस दौरान काफी संख्या में लाठी डंडे लेकर पहुंची महिलाओं ने जमकर हंगामा किया था। इसके बाद फिर से रात में महिलाओं को भनक लगी कि ठेके पर शराब उतारी जा रही है। इसे लेकर फिर से महिलाएं वहां पहुंच गई और हंगामा शुरू कर दिया। महिलाओं को देख ठेकेदार और अन्य लोग भाग गए। सोमवार सुबह के समय भी महिलाओं ने ठेका नहीं खुलने दिया। पूरे दिन महिलाएं ठेके के आसपास घूमती रहीं। महिलाओं ने कहा कि आबादी के बीच ठेका नहीं खोलने दिया जाएगा। अगर गांव में ठेका खोला गया तो वह सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगी।