फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   जंक्शन पर एक घंटे तक रोकी ईएमयू

जंक्शन पर एक घंटे तक रोकी ईएमयू

Sun, 17 Sep 2017 11:19 PM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
जंक्शन पर एक घंटे तक रोकी ईएमयू
जंक्शन पर एक घंटे तक रोकी ईएमयू
विज्ञापन

- ट्रेन की छतों पर सफर कर रहे यात्रियों पर चला डंडा
- जीआरपी, आरपीएफ ने चलाया अभियान, अफरातफरी
खुर्जा जंक्शन। जंक्शन स्टेशन पर एक घंटे तक ईएमयू को रोककर जीआरपी-आरपीएफ ने छतों पर सफर करने वाले यात्रियों के खिलाफ अभियान चलाया। स्टेशन पर रुकी ट्रेन में कार्रवाई से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। जीआरपी ने 15 यात्रियों को पकड़कर चालान करते हुए अलीगढ़ भेज दिया।
रविवार सुबह करीब 11.30 बजे दिल्ली से कानपुर जा रही ईएमयू जंक्शन स्टेशन पर रुकी। इस दौरान ट्रेन की छत पर काफी संख्या में यात्री बैठकर सफर करते देखे गए। जीआरपी-आरपीएफ और स्टेशन अधीक्षक ने अभियान चलाते हुए छत पर बैठकर सफर कर रहे लोगों को नीचे उतारा। कार्रवाई से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। कई यात्री ट्रेन से कूद कर भाग निकले। इस दौरान जीआरपी ने 15 यात्रियों को दबोच लिया।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक पीके गुप्ता ने बताया कि पकड़े गए यात्रियों का चालान कर उन्हें अलीगढ़ भेजा गया है। उन्होंने बताया कि ट्रेन की छत पर यात्रा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दीपावली तक अभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed