फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   16 firms were running on the same pan

एक ही पैन पर चल रहीं 16 फर्में

Wed, 04 May 2016 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Wed, 04 May 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
16 firms were running on the same pan
पैन - फोटो : अमर उजाला

जिले की 16 ऐसी फर्म पकड़ में आ गई हैं, जो एक की पैन (परमानेंट एकाउंट नंबर) पर रजिस्टर्ड है। इन फर्मों के जरिए करीब पांच से 10 करोड़ की टैक्स चोरी का अनुमान है। इसका पता चलते ही ज्वाइंट कमिश्नर ने इन फर्मों की जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


एक ही पैन पर रजिस्टर्ड 16 फर्में पिछले करीब सात-आठ सालों से टैक्स चोरी कर रही हैं। इसके अलावा इस साल चार महीने के भीतर दो फर्मों का रजिस्ट्रेशन एक ही पैन पर कराया गया। रजिस्ट्रेशन के बाद ही मामला पकड़ में आ गया तो सभी फर्मों के रजिस्ट्रेशन की जांच शुरू हुई।
विज्ञापन


इस दौरान अब तक 16 ऐसी फर्मों का खुलासा हुआ जिनका पैन एक ही निकला। वाणिज्य कर अफसरों को अनुमान है कि अब तक इन फर्मों द्वारा करीब 5 से 10 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की जा चुकी है। वाणिज्य कर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर ने मामले की जांच के लिए असिस्टेंट कमिश्नर को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्वाइंट कमिश्नर आरडी प्रसाद ने बताया कि एक ही नंबर के पैन कार्ड से रजिस्टर्ड फर्म जिले के बुलंदशहर, खुर्जा और सिकंदराबाद में दर्शायी गई हैं। इनमें से कुछ फर्म कपड़ा उद्योग, स्टील उद्योग, पॉटरी उद्योग, रेडिमेड गारमेंटस, टाइल्स उद्योग आदि से संबंधित हैं। पूरे फर्जीवाड़े की तेजी से जांच कराई जा रही है। जल्द ही मामले का पूरा खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed