{"_id":"5d17af378ebc3e3ccd74fc47","slug":"156183325116-bulandshahr-news174","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बंद घरों के चटकाए ताले, नगदी व जेवरात किए साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बंद घरों के चटकाए ताले, नगदी व जेवरात किए साफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने दो घरों के चटकाए ताले, नगदी व जेवरात किए साफ
बुलंदशहर। नगर क्षेत्र स्थित डीएम कालोनी और अंबा कालोनी में चोरों ने दो बंद घरों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर यहां से हजारों की नगदी और जेवरात भी साफ कर ले गए। दोनों पीड़ितों ने नगर कोतवाली में चोरी की तहरीर दे दी है। पुलिस जांच में जुटी है।
नगर की अंबा कालोनी निवासी लोकेंद्र कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी है कि वह परिवार के साथ 14 जून को घर का ताला लगाकर रिश्तेदारी में गया था। वहां से वापस लौटकर आए तो घर के ताले टूटे देखकर हैरान रह गए। घर में घुसकर देखा तो कमरों का सारा सामान बिखरा पड़ा था और चोर 30 हजार की नगदी, जरूरी कागजात और घरेलू सामान भी चोरी कर ले गए हैं। पुलिस भी जांच के लिए आई। दूसरी ओर डीएम कालोनी निवासी राजरानी ने कोतवाली में तहरीर दी है कि 28 जून को वह परिवार के साथ बाहर गई हुई थी। अगले दिन लौटकर आई तो घर के ताले टूटे पाए गए। घर में जाकर देखा तो अलमारी के ताले भी टूटे थे और सामान बिखरा पड़ा था। चोर पांच हजार की नगदी, सोने-चांदी के जेवरात और घरेलू सामान चोरी कर ले गए हैं। नगर कोतवाली पुलिस का कहना है कि डीएम कालोनी और अंबा कालोनी में हुई चोरी की तहरीर मिल गई हैं। जल्द ही दोनों चोरी की वारदातों का खुलासा कर दिया जाएगा।