{"_id":"5d165cec8ebc3e3cee013f0c","slug":"156174664815-bulandshahr-news116","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजी प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया ने पकड़ी गति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजी प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया ने पकड़ी गति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूजी प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से यूजी प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश के लिए जनपद के कॉलेजों में चल रही प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। विवि की ओर से संशोधित कटऑफ में शामिल छात्र-छात्राओं की दूसरे दिन शुक्रवार को भी कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की लाइन लगी रही। इस संशोधित लिस्ट में शामिल छात्रों के शनिवार को भी प्रवेश होंगे। इसके बाद दूसरी कटऑफ जारी की जाएगी।
बता दें कि विवि की ओर से यूजी की बीए, बीएससी और बीकॉम आदि प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश के लिए जारी की गई पहली कटऑफ लिस्ट को कई बार संशोधित कर जारी किया जा चुका है। इसके चलते कॉलेजों के साथ छात्र-छात्राओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, अब तीसरी बार संशोधित लिस्ट जारी होने पर कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया ने गति पकड़ ली है। छात्र-छात्रा सुबह से ही अपने-अपने कॉलेज पहुंच गए। उन्होंने बैंक ड्राफ्ट बनवाने के साथ प्रवेश की अन्य प्रक्रिया पूरी की। साथ ही उन्हें अपना प्रवेश करवाने के लिए लाइन में भी खड़े होकर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। सभी ने प्रवेश लेकर ही राहत की सांस ली। प्रवेश के लिए कॉलेजों में काउंटर बनाए गए हैं। शुक्रवार को डीएवी पीजी कॉलेज में बीए में 70, बीएससी में 30 और बीकॉम में एक भी प्रवेश नहीं हुआ। आईपी कॉलेज में बीएससी में 32 और बीकॉम में भी 32 प्रवेश हुए। गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय में बीए में 35 और बीकॉम में 26 प्रवेश हुए। मुस्लिम गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए में 14 प्रवेश हुए। एबीएमटी महाविद्यालय में बीए में 32, बीकॉम में 28 और बीएससी में 32 प्रवेश हुए। इसी तरह जनपद के अन्य महाविद्यालयों में प्रवेश हुए हैं। गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंशु बंसल ने बताया कि इस कटऑफ में शामिल छात्र-छात्राओं के प्रवेश के लिए शनिवार अंतिम दिन है। इसलिए इसमें शामिल छात्र-छात्राओं को चाहिए कि वह शनिवार को अपने-अपने संबंधित महाविद्यालयों में पहुंचकर अपना-अपना प्रवेश सुनिश्चित करवा लें।