फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   दो शिक्षक और दो कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस

दो शिक्षक और दो कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
दो शिक्षक और दो कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस
दो शिक्षक और दो कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन


बुलंदशहर। जनपद के परिषदीय स्कूलों में बिना अवकाश लिए शिक्षक और कर्मचारी लंबे समय से गायब रहने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब ऐसे ही दो शिक्षक और दो कर्मचारियों की शिकायत मिलने पर बीएसए ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आगामी विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

जनपद में 2399 परिषदीय स्कूल हैं। इनमें 2.19 लाख से अधिक बच्चे पंजीकृत हैं और करीब सात हजार शिक्षक और कर्मचारी भी तैनात हैं। इन स्कूलों में अनेक योजनाएं चलाकर बेहतर शिक्षा के नाम पर सरकारी पानी की तरह पैसा बहा रही है। साथ ही शिक्षक और कर्मचारियों की मनमानी पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। बावजूद इसके सुधार होता दिखाई नहीं दे रहा है। पिछले दिनों 21 शिक्षकों के बिना अवकाश लिए लंबे समय से गायब रहने का मामला सामने आया था। इन शिक्षकों पर कार्रवाई हो चुकी है। जबकि अब एक बार फिर खुर्जा क्षेत्र के दो शिक्षक और दो कर्मचारी बिना अवकाश लिए काफी समय से गायब चल रहे हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अम्बरीष कुमार ने बताया कि खुर्जा क्षेत्र के जिन दो शिक्षक और दो कर्मचारियों की लंबे समय से बिना अवकाश लिए और बिना सूचना दिए गायब होने की शिकायत मिली है। इन सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए हैं। यदि नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उनके खिलाफ आगामी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शिक्षक और कर्मचारियों से विभागीय नियमों का पालन करने और किसी भी तरह की हीलाहवाली न करने की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed