फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   मीटर चालू किया नहीं, करा दी ग्रामीणों पर रिपोर्ट

मीटर चालू किया नहीं, करा दी ग्रामीणों पर रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
मीटर चालू किया नहीं, करा दी ग्रामीणों पर रिपोर्ट
मीटर चालू किया नहीं, करा दी ग्रामीणों पर रिपोर्ट
विज्ञापन

अनूपशहर। क्षेत्र के गांव गरहरा में बिजली विभाग की मनमानी से बिजली उपभोक्ताओं को शोषण का शिकार होना पड़ रहा है। सौभाग्य योजना के तहत ग्राम में विद्युतीकरण करते हुए ग्रामीणों को कनेक्शन देते हुए मीटर तो लगा दिए गए हैं लेकिन मीटरों में बिजली आपूर्ति चालू नहीं हैं। चेकिंग के नाम पर ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ भी बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी गयी है। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीओ कार्यालय अनूपशहर पहुंचकर जमकर हंगामा काटा और प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ ग्रामीणों के कनेक्शन की रसीद काट दी है लेकिन मीटर नहीं लगाए गए हैं। प्राइवेट कर्मचारियों के माध्यम से अवैध वसूली का भी आरोप लगाया गया। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि बिजली कर्मचारी बिना बताए चेकिंग के नाम पर घरों के अंदर घुसते हैं। जबकि बिजली मीटर घरों के बाहर लगे हुए हैं। जेई के रवैये को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त नाराजगी थी। ग्रामीणों ने एसडीओ को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दर्ज एफआईआर वापस ली जाए तथा मीटर लगवाए व चालू कराए जाएं। जो मीटर चालू नहीं है उनको बिल फिक्स चार्ज की बजाय मीटर रीडिंग के आधार पर जमा कराये जाएं। ज्यादा पहुंचे भुगतान को अन्य बिलों में समायोजित किया जाए। एसडीओ सुभाषचंद ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जिनके मीटर चालू नहीं हैं और उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गई उनका सर्वे कराकर रिपोर्ट अग्रिम कारवाई के लिये अधिशासी अभियंता जहांगीराबाद को भिजवायी जायेगी। चमेली देवी, सुखवीर सिंह, विश्वनाथ प्रवेश सिंह, रामरूप सिंह, मोहित, सचिन वीरेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed