{"_id":"5d13b7fa8ebc3e3cc94a6005","slug":"156157335117-bulandshahr-news6","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव से स्कूल व श्मशानघाट का रास्ता बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव से स्कूल व श्मशानघाट का रास्ता बाधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जलभराव से स्कूल व श्मशानघाट का रास्ता बाधित
बुलंदशहर। बीबीनगर क्षेत्र के ग्रामीण गलियों में जलभराव से परेशान हैं। गांव का गंदा पानी तालाब न पहुंचने के कारण बीमारी फैल रही हैं। साथ ही जलभराव से स्कूल और श्मशानघाट का रास्ता भी बाधित हो गया है। बुधवार को ग्रामीण विकास भवन में समस्या से निजात पाने की गुहार लगाई है।
गांव ताजपुर के ग्रामीण गंगासरन सिंह, नेत्रपाल सिंह, सुमित कुमार, रामपाल सिंह, मनोज कुमार और राजीव कुमार आदि ग्रामीण ग्राम प्रधान चंपत सिंह के साथ विकास भवन में पहुंचे। उन्होंने बताया कि गांव के तालाब की 14 बीघा जमीन है। इस जमीन पर कुछ ग्रामीणों ने प्लाटिंग करवा दी, जिसके चलते अब वहां रास्ता नहीं बचा है। इससे गांव का गंदा पानी तालाब में नहीं पहुंच रहा है। इसी कारण गलियों में जल भराव है। परिषदीय स्कूल व श्मशानघाट जाने वाले मार्गों में भी जलभराव है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में विभाग के अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत की जा चुकी है। बावजूद इसके पिछले काफी समय से समस्या से निजात नहीं मिल रही है। अब वह अपनी शिकायत लेकर सीडीओ के पास आए तो वह नहीं मिल पाई। सीडीओ ईशा दुहन ने बताया कि इस समस्या की उन्हें जानकारी है। ग्रामीणों की शिकायत मिलने पर समस्या को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन