फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   प्रदेश कुमार ने पावर लिफ्टिंग में जीता सिल्वर

प्रदेश कुमार ने पावर लिफ्टिंग में जीता सिल्वर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

प्रदेश कुमार ने पावर लिफ्टिंग में जीता सिल्वर

बुलंदशहर। झारखंड के जमशेदपुर में आयोजित हुई चार दिवसीय नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में प्रदेश कुमार ने सिल्वर मेडल जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है।

जनपद के गांव नरेंद्रपुर निवासी प्रदेश कुमार पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी है और अब तक वह विभिन्न प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर कई मेडल जीतकर जनपद का नाम रोशन कर चुका है। कोच राबिन सिंह पूनिया ने बताया कि जमशेदपुर में 6, 7, 8 और 9 जून को चार दिवसीय 20वीं नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश कुमार ने प्रतिभाग करते हुए 93 किलो भार वर्ग में प्रतिद्वंद्वी को पछाड़ कर सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। वहीं, प्रदेश कुमार ने अपनी जीत का श्रेय कोच रोबिन सिंह पूनिया को दिया। मंगलवार को जनपद आगमन पर प्रदेश का साथी खिलाड़ियों द्वारा फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान मनोज चौधरी, ट्रेनर संजीव राना, कमल गुप्ता, मनीष कुमार, शैलेष कुमार, डॉ. सुधीर शर्मा, दीपचंद्र सिंह, बीडीओ मामचंद्र और योगेंद्र सिंह समेत अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed