{"_id":"5cfbf6a2bdec22075d23b4c5","slug":"15600165398-bulandshahr-news6","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार बाइक की भिड़ंत में सिपाही समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार बाइक की भिड़ंत में सिपाही समेत दो घायल
विज्ञापन

औरंगाबाद। थाना छेत्र के गांव चरौरा मुस्तफाबाद के पास शनिवार देर शाम कार और बाइक की आमने सामने की भिड़ंत में सिपाही समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में गंभीर रुप से घायल एक युवक उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर मेरठ जनपद में तैनात बताया जा रहा है।
बता दे कि शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बादशाहपुर निवासी राहुल कुमार पुत्र राजेश उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर मेरठ जनपद में तैनात है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को औरंगाबाद से वह अपनी अपाची बाइक से अपने गांव जा रहा था। इस दौरान बाइक पर उसके साथ गांव निवासी उसका साथी रोहित भी था। बताया गया कि रास्ते मे बुलंदशहर-औरंगाबाद-गढ़मुक्तेश्वर हाईवे स्थित गांव चरौरा मुस्तफाबाद के पास बुलंदशहर की ओर से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने अज्ञात वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में सिपाही राहुल समेत उसका साथी रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुचकर घायलों को आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि अज्ञात कार का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल थाने में कोई तहरीर नही आई है।