{"_id":"5cfbf69ebdec22073561d83c","slug":"15600165357-bulandshahr-news124","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में लेफ्टीनेंट बने गुलावठी के अपार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना में लेफ्टीनेंट बने गुलावठी के अपार
विज्ञापन
सेना में लेफ्टीनेंट बने गुलावठी के अपार
गुलावठी। स्थानीय पुरानी मंडी निवासी युवक अपार गर्ग पुत्र मनमोहन गर्ग ने शनिवार को देहरादून में पासिंग आउट परेड में भाग लिया। परेड के मुख्य अतिथि ले.कर्नल चैरिस मैथसन रहे। अब अपार गर्ग भारतीय सेना का लेफ्टीनेंट के रूप में हिस्सा बन गए हैं। इस मौके पर उनके पिता वस्त्र व्यापारी मनमोहन गर्ग, मां ज्योति गर्ग एवं भाई प्रतीक गर्ग भी मौजूद रहे। पासिंग आउट परेड के बाद सभी ने अपार को बधाई दी। अपार गर्ग ने बताया कि उनकी पहली पोस्टिंग अलवर राजस्थान में दी गई है। उसे सेना का हिस्सा बनकर गर्व है कि वह देश की सेवा करेगा। अपार गर्ग की प्रारंभिक शिक्षा गुलावठी में हुई। उन्होंने खालसा इंटर कॉलेज बुलंदशहर से इंटरमीडिएट किया और एनडीए में चयन हो गया। तीन वर्ष ओटीएस पूना में पढ़ाई के बाद आईएमए देहरादून में ट्रेनिंग के बाद पासिंग आउट परेड हुई। कुल 383 कैडेट्स सेना का हिस्सा बने। जिनमें 63 केवल उत्तर प्रदेश से हैं।