{"_id":"5cfbf68ebdec22073b654511","slug":"156001651919-bulandshahr-news6","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर परिसर में हो रहे अवैध निर्माण को रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर परिसर में हो रहे अवैध निर्माण को रुकवाया
विज्ञापन
मंदिर परिसर से अवैध कब्जा हटवाया
बीबीनगर। नगर में मालियों वाले शिव मंदिर परिसर में सरकारी जगह पर अवैध कब्जे व निर्माण की शिकायत के बाद हरकत में आए नगर पंचायत व तहसील कर्मियों ने भारी पुलिस फोर्स के साथ कब्जा मुक्त कराया। तनाव को देखते हुए बीबीनगर थाना प्रभारी मय फोर्स के मौके पर डटे रहे।
बीबीनगर कस्बे में मालियों वाले शिव मंदिर में प्रत्येक वर्ष श्रधालु हरिद्वार से गंगा जल लाकर जलाभिषेक करते हैं, जहां पड़ोस के एक व्यक्ति ने लोकसभा चुनावों के दौरान आदर्श आचार संहिता लगी होने का लाभ उठाते हुए मंदिर परिसर में तेजी से कमरे का निर्माण कर कब्जा कर लिया। मामले की शिकायत जिलाधिकारी से करने पर शुक्रवार को एसडीएम स्याना सुभाष सिंह, बीबीनगर थाना प्रभारी प्रताप सिंह बालियान मय तहसील व नगर पंचायत कर्मियों के मौके पर पहुंचे तथा निरीक्षण किया। निरीक्षण में एसडीएम ने कब्जे को अवैध करार देते हुए 24 घंटे में खाली करने के आदेश दिए। शनिवार सुबह तक कब्जा खाली न होने पर नगर पंचायत लिपिक किशोरी लाल व तहसील स्याना से लेखपाल दिनेश कौशिक मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे तथा कर्मचारियों की सहायता से अवैध निर्माण ध्वस्त कराया। बीबीनगर थाना प्रभारी उपनिरिक्षक प्रताप सिंह बालियान ने बताया कि अवैध कब्जा हटवाकर जमीन खाली करा दी गई है। अब स्थिति सामान्य है।