फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   156 people found sick in Mau, health department team will go to Rajour today

Bulandshahar News: मऊ में 156 मिले बीमार, आज राजौर जाएगी स्वास्थ्य विभाग की टीम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
अनूपशहर। गांव मऊ में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तौली के डॉ. सुमित शर्मा के नेतृत्व में शिविर लगाया। स्वास्थ्य शिविर में करीब 156 बुखार पीड़ितों को परामर्श दिया गया। अब गांव राजौर में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम शिविर लगाकर जांच करेगी।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मऊ और राजौर में वायरल बुखार का प्रकोप बना हुआ है। तीन दिन पूर्व मऊ निवासी एक किशोरी की बुखार से मौत हो गई थी। दोनों गांवों में 400 से अधिक ग्रामीण वायरल बुखार से पीड़ित चल रहे हैं। मऊ निवासी समाजसेवी रामकुमार ने बताया कि गांव में 200 के करीब वायरल बुखार से पीड़ित हैं। अधिकांश गांव में ही झोलाछाप से इलाज करवा रहे हैं। बताया कि टीम ने ग्रामीणों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक कर ग्राम प्रधान को एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उधर, गांव राजौर में स्वास्थ्य विभाग की कोई टीम नहीं पहुंची। राजौर ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में करीब 200 ग्रामीण वायरल बुखार से पीड़ित चल रहे हैं। साफ-सफाई भी कराई जा रही है। एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा चुका है। बताया कि स्वास्थ्य विभाग की कोई भी टीम अभी शिविर लगाने नहीं आई है। दो से तीन दिन लगातार शिविर लगे तो ग्रामीणों को बीमारी से कुछ राहत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

मऊ गांव में शिविर लगा 156 मरीजों को परामर्श दिया गया। साथ ही टायफाड, डेंगू व मलेरिया की ब्लड जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। - डॉ. पीयूष त्रिपाठी, प्रभारी पीएचसी तौली

गांव राजौर में शनिवार को टीम को शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। बुखार पीड़ित गांवों की सूचना मिलने पर टीम को गांव भेजा जाएगा। - डॉ. रमित कुमार सिंह, जिला सर्विलांस अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed