फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   मौसम ने बदला रंग, सबसे ठंडा रहा सोमवार

मौसम ने बदला रंग, सबसे ठंडा रहा सोमवार

Tue, 18 Dec 2018 12:12 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
मौसम ने बदला रंग, सबसे ठंडा रहा सोमवार
मौसम ने बदला रंग, सबसे ठंडा रहा सोमवार
विज्ञापन


बुलंदशहर/बुगरासी। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्र में दिखने लगा है। सोमवार सुबह बादल छा गए और ठंड के साथ धुंध का असर भी बढ़ गया। मौसम में बदलाव के कारण न्यूनतम तापमान गिरकर सात डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इस तरह सोमवार का दिन सर्दी का सबसे ठंडा दिन रहा।

पिछले कई दिनों से पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। इससे तापमान में गिरावट आने के साथ ही ठंड का असर भी बढ़ने लगा। इस कारण बाजार में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई। मौसम के बदले मिजाज के बीच सोमवार सुबह के समय बादल छा गए। अधिक ठंड के साथ धुंध का असर भी बढ़ गया। पूरा दिन आसमान में बादल छाए रहे। सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर सात डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मंगलवार को भी न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहेगा। जबकि कई दिन तक छह डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूतनम तापमान में गिरावट आने से ठंड का असर फसलों खासकर सरसों व आलू की फसल पर भी दिखाई देने लगा है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ठंड और धुंध का असर बढ़ गया है। साथ ही न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed