फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   नाले चोक, मच्छरों के डंक से नहीं मिली निजात

नाले चोक, मच्छरों के डंक से नहीं मिली निजात

Sun, 16 Dec 2018 11:29 PM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
नाले चोक, मच्छरों के डंक से नहीं मिली निजात
नाले चोक, मच्छरों के डंक से नहीं मिली निजात
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर में एक तरफ जहां जगह-जगह कूड़े-कचरे के ढेर लगे हुए हैं। वहीं, दूसरी ओर नाली-नाले साफ-सफाई न होने से चोक पड़े हैं। ऐसे में सर्दी का मौसम शुरू होने के बाद भी मच्छरों के डंक से भी निजात नहीं मिल रही।
अनूपशहर बस अड्डा क्षेत्र के और काली नदी रोड स्थित मोहल्लों से गुजर रहे नाली-नालों के चोक होने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र निवासी अफजाल, सलीम, अहमद, रुबिया, सलमा, फातिमा, रमेश, कालीचरन और शिवचरन आदि ने बताया कि क्षेत्र के नाली-नालों की काफी समय से सफाई नहीं करवाई गई है। पानी रुक जाने से सर्दी के मौसम में भी मच्छरों के डंक से निजात नहीं मिल रही। इससे हर समय बीमारी फैलने का डर बना रहता है।
विज्ञापन

कोट
नगर पालिका शहर की साफ-सफाई को लेकर लगातार प्रयासरत है। साथ ही समय-समय पर नाली-नालों की सफाई भी करवाई जाती है। अगर किसी स्थान पर किसी नाली या नाले में कूड़ा-कचरा है तो उसे जल्द निकलवाकर लोगों को राहत देने का काम किया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए जाएंगे। - मनोज गर्ग, चेयरमैन, नगर पालिका परिषद बुलंदशहर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed