फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   मेरठ की नान खटाई, राजस्थान का अचार और नमकीन बने पसंद

मेरठ की नान खटाई, राजस्थान का अचार और नमकीन बने पसंद

Sun, 16 Dec 2018 11:28 PM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
मेरठ की नान खटाई, राजस्थान का अचार और नमकीन बने पसंद

विज्ञापन
मेरठ की नान खटाई, राजस्थान का अचार और नमकीन बने पसंद
बुलंदशहर। नुमाइश मैदान में लगे बुलंदशहर महोत्सव में नगरवासियों को स्टॉलों पर बाहरी जनपदों के मिष्ठान भा रहे है। इसमें मेरठ की नान खटाई, राजस्थान का अचार, नमकीन, हरियाणा का जलेबा और आगरा का पापड़ लोगों की पसंद बना हुआ है। सोमवार को क्वीज कंपीटीशन तो मंगलवार को किड्स फैशन शो का आयोजन होगा। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रतिभागी अपना रजिस्ट्रेशन निशुल्क करा सकते हैं।

नुमाइश मैदान में समृद्धि स्वैच्छिक संगठन और अमर उजाला के सहयोग से चल रहे 15 दिवसीय बुलंदशहर महोत्सव में रविवार को नगरवासियों ने जमकर लुफ्त उठाया। महोत्सव में लगे महाराजा अचार के स्टॉल पर अचार के शौकीनों ने मांग बढ़ा दी। साथ ही मेरठ की नान खटाई और राजस्थान की नमकीन भी लोगों की पसंद बनी हुई है। वहीं, सहारनपुर का पान और मातूराम का जलेबा भी धूम मचा रहा है। इसके अलावा कम कीमत में अच्छा दिखने वाले सोफा सेट भी लोग खरीद रहे हैं। साथ ही सहारनपुर का अलग डिजायन का फर्नीचर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। समृद्धि स्वैच्छिक संगठन के सचिव राजेश राना और संजीव ने बताया कि महोत्सव में शुद्ध पानी के लिए एक्वागार्ड आरओ, लुधियाना का स्वेटर एवं शर्ट, बनारसी साड़ी, हर्बल का आइटम, राजस्थानी चप्पल, वास्तु शास्त्र, हिमाचल के गर्म कपड़े, गुजराती शूट एवं गिफ्ट आइटम, मसाज की मशीन, कश्मीरी शॉल, दिल्ली एवं राजस्थान की आर्टिफीशियल ज्वेलरी, महाराजा अचार, जयपुर का चूरन, भोपाल एवं जयपुर की जड़ी-बूटी, बच्चों के खेल-खिलौने, सेवन इन वन सोफा कम बेड, द्रोण सुजुकी एवं राधिका मोटर्स की इलैक्ट्रानिक बाइक, गुजराती अचार, सहारनपुर का फर्नीचर, भदोई का कारपेट, खुर्जा की पॉटरी, क्रॉकरी, घड़ी एवं चश्मे आदि के स्टॉल भी लोगों की पसंद बने हुए है। वहीं, लोगों के खाने-पीने के लिए मेरठ की नॉन खटाई, सहारनपुर का पान, बाम्बे की भेलपुरी, पिज्जा हट, सोफ्टी, मातूराम का जलेबा, दिल्ली के छोले भटूरे, चाइनीज फूड्स, फ्रूट जूस, आगरा का पापड़ आदि के स्टॉल लगे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed